Breaking News
Home / Events / सर्व समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा मथाना में रक्तदान शिविर आयोजित

सर्व समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा मथाना में रक्तदान शिविर आयोजित

कुरुक्षेत्र। सर्व समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा सीएचसी मथाना में 75 वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में निगरानी कमेटी के सदस्य रवि कुमार मथाना बतौर मुख्यातिथि पहुंचे, जबकि समिति के उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सरंक्षक भारत भूषण ने शिविर की अध्यक्षता की। कष्ट निवारण समिति के सदस्य नरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. शैलेंद्र खांबरा व चिकित्सा अधिकारी डा. अतुल वर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे। शिविर में 34 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पुण्य का कार्य किया। अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने सभी अतिथियों व रक्तदाताओं का स्वागत किया। रामेश्वर सैनी ने बताया कि गर्मी के मौसम में खून की कमी को देखते हुए समिति द्वारा इस गर्मी के मौसम में अब तक 3 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। शिविर में शिल्ला मथाना की टीम ने विशेष योगदान दिया। मुख्यातिथि रवि कुमार ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदाता समाज के असली हीरों हैं। रक्तदाता स्वयं डॉक्टर न होकर जरूरतमंद का जीवन बचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में हमें चाहिए कि हर तीन माह बाद रक्तदान करते रहें। डा. शैलेंद्र खांबरा ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नही आती और न ही रक्तदान करने से कोई नुकसान होता है, बल्कि रक्तदान करने से शरीर को लाभ मिलता है। 18 से 65 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। डा. खांबरा ने युवाओं को विशेष रूप से आह्वान करते हुए रक्तदान करने के लिए पे्ररित किया। गर्मी के दिनों में रक्त की कमी हो जाती है, इस कारण मरीजों को रक्त मिलने में दिक्कत होती है। युवाओं की जिम्मेवारी बनती है कि वे हर तीन माह बाद नियमित रूप से रक्तदान करें। इस मौके पर डा. खांबरा ने 24वीं बार रक्तदान किया, इनसे प्रेरित होकर 6 युवाओं रोहित चौहान, हर्ष कन्यान, सुमित कुमार, सतवीर सिंह, रामकुमार, मंगत राम व धर्मपाल ने पहली बार रक्तदान किया।
———–
ये सेवा भी करते हैं हम
आम लोगों में पुलिस की छवि कुछ अलग प्रकार की होता है, लेकिन पुलिस कर्मी सेवा करने के साथ-साथ मानवता की सेवा में भी पीछे नही हटते। शिविर में सदर थाना पिपली से 4 पुलिस कर्मी विशेष रूप से रक्तदान करने पहुंचे। इनमें हैड कांस्टेबल अश्वनी कुमार, नवनीत, प्रदीप, धर्मेंद्र मुख्य रूप से खूनदान करने पहुंचे।
———
इन्होने किया रक्तदान
शिविर में नरेंद्र शर्मा ने 19वीं बार, रवि ने 13वीं बार रक्तदान किया। वहीं होशियार सिंह, हिम्मत सिंह, लोकेश श्योकंद, राजेंद्र सिंह, मंगत राम, कृष्ण कुमार, धर्मपाल, इंद्रजीत सिंह, हर्ष, प्रवीण कुमार, रोहित कुमार, मनजीत कुमार, विशाल, लाभमहिंद्र सिंह, देवानंद, दर्शन लाल, सुमित कुमार, कृष्ण कुमार, अमित शर्मा, कपिल शर्मा, अनिल कुमार, नरेंद्र शर्मा, रवि कुमार, डा. रवीन लांबा, सतबीर, डा. अतुल वर्मा, राहुल, शिवकुमार, जसविंद्र सिंह सहित अन्य ने रक्तदान किया।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *