कुरुक्षेत्र 1 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर पहली बार चुनाव आयोग द्वारा सीविजिल एप को लांच किया है। इस एप पर कोई भी व्यक्ति फोटो सहित अपनी शिकायत को अपलोड कर सकता है और इस शिकायत के अपलोड होने के 100 मिनट के अंदर शिकायत का समाधान किया जाएगा।
वे सोमवार को देर सांय एनआईसी कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग और बाद में लघु सचिवालय के सभागार में सीविजिल के लिए गठित कमेटियों के सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीविजिल कमेटी के सभी सदस्य सीविजिल एप को अपने-अपने फोन पर डाउनलोड करेंगे और अपने-अपने क्षेत्र से सम्बन्धित शिकायतों का 100 मिनट के अंदर समाधान करना सुनिश्चित करेंगे। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सीविजिल पर शिकायत आते ही अधिकारियों को अपनी कार्रवाई अमल में लानी होगी और 100 मिनट से पहले ही शिकायत का समाधान करना सुनिश्चित करना होगा। इसलिए सभी अधिकारी मुस्तैद होकर सीविजिल एप पर फोकस रखेंगे। इस मौके पर एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम शाहबाद संयम गर्ग, एसडीएम लाडवा अनिल यादव, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, जिला राजस्व अधिकारी डा. चांदी राम चौधरी सहित कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे।
Post Now India Post Now India