Breaking News
Home / Events / एनडीआरआई ने प्रो. हितेश भट को प्रदान किया डा. सुंदरेशन अवार्ड

एनडीआरआई ने प्रो. हितेश भट को प्रदान किया डा. सुंदरेशन अवार्ड

करनाल। एनडीआरआई में आयोजित एक समारोह में प्रो. हितेश भट, निदेशक, ग्रामीण प्रबंधन संस्थान, आनंद, गुजरात को डा. डी. सुंदरेशन अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर दुनिया को फ्रेश डिग्री होल्डर से क्या उम्मीद इस विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

प्रो. हितेश भट ने अपने जीवन के अनुभवों और उदाहरणों से छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को कौशल, शारीरिक क्षमता, गुण, आपसी संबंध और ज्ञान के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि डिग्री केवल नौकरी पाने के लिए नहीं बल्कि जीवन की ऊंचाईओं को पाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि तकनीकी ज्ञान के अलावा जीवन में सफल होने के लिए आपके अंदर कुछ खास स्किल भी होने चाहिए। उन्होंने पारस्परिक कौशल, नेतृत्व की गुणवत्ता, समस्या की पहचान एवं हल करने, प्रशिक्षण और प्रस्तुति कौशल, कुछ नया सीखने की ललक और टीम के साथ काम करने की उत्सुकता की भी वकालत की।

संस्थान के निदेशक डा. आरआरबी सिंह सहित अन्य वैज्ञानिकों ने डा. डी. सुंदरेशन को श्रद्घांजलि दी और बताया कि डा. सुंदरेशन के नेतृव्य में संस्थान में करण स्विस और करण फ्रीज नामक गाय की नस्ल को विकसित किया था। उन्होंने माननीय वक्ता (प्रो. हितेश) का प्रशस्ति पत्र पढ़ कर सुनाया तथा उनको डा. सुंदरेशन स्मारक व्याख्यान पुरस्कार प्रदान किया। डा. ऋचा ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अनुसंधान डा. लता सबीखी, डा. एसके तोमर तथा अन्य वैज्ञानिकगण उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *