Breaking News
Home / Uncategorized / स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन ने शहर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन ने शहर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

करनाल 7 जून: स्वच्छता एक निरंतर चलने वाला अभियान है अगर एक दिन भी चूक गए तो फिर से पुरानी स्थिति वापिस लौट सकती है , ऐसे में स्वच्छता की निरंतरता को बनाये रखना बहुत जरुरी है। स्वच्छता अभियान की समीक्षा व इसे और गति देने को लेकर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वॉइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने शुक्रवार को शहर के रेलवे रोड, हुडा काम्प्लेक्स, बस स्टैंड सहित अन्य इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सडक़ किनारे पड़ी गंदगी, शौचालय व डम्पिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने शौचालयों को बंद पाया तो उसी समय निगम व हुडा अधिकारीयों को मौके पर बुलाकर उन्हें फटकार लगाई और लापरवाह कर्मचारी पर कार्यवाही करने के लिए संबंधित अधिकारी को दिए निर्देश।

सुभाष चंद्र ने कहा की उन्हें पिछले काफी समय से सफाई संबंधित शिकायतें मिल रही थीं। सफाई निरीक्षक व संबंधित ठेकेदार से उन्होंने यहाँ पड़ी गंदगी और बंद शौचालयों पर जवाब तलब करते हुए इस स्थिति को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष के पूछने पर निगम कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और एक दूसरे पर दोषारोपण करते रहे, इस पर स्वच्छता मिशन के उपाध्यक्ष ने उनसे लिखित में स्पष्टीकरण देने को कहा।
उपाध्यक्ष द्वारा बस स्टैंड के पीछे हुडा मार्किट का निरीक्षण के दौरान किया गया जिसमें पाया गया कि यहाँ कूड़े की लिफ्टिंग समय पर नहीं हो रही है, यही नहीं एक जगह पर सीवर का मेन हॉल भी खुला मिला जिस पर उन्होंने मौके पर ही हुडा विभाग की सम्पदा अधिकारी अनुपमा सांगवान से बात की और उन्हें मेन होल पर ढक्कन रखवाने, हुडा कॉम्पलेक्स की दैनिक सफाई करवाने व मार्किट में डस्टबिन रखवाने को कहा। इस बारे उन्होंने नगर निगम कमिशनर राजीव मेहता से भी बात की और उन्हें वस्तु-स्थिति से अवगत कराते हुए सबंधित कर्मचारियों व ठेकेदार के खिलाफ विभागीय जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की बात कही।

उन्होंने कहा की इस प्रकार की लापरवाही असहनीय है। इस अवसर पर उन्होंने आस पास के दुकानदारों से दैनिक सफाई की जानकारी ली और उनसे कूड़ा कर्कट खुले में न फेंकने की अपील भी की।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *