Breaking News
Home / Kaithal / विशेष प्रचार अभियान चलाकर आम जन को सरकार की नीतियों व उपलब्धियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है

विशेष प्रचार अभियान चलाकर आम जन को सरकार की नीतियों व उपलब्धियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है

कैथल, 7 जून: हरियाणा सरकार के विकास कार्यों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जिला में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी के मार्ग दर्शन में आगामी 3 जुलाई तक विशेष प्रचार अभियान चलाकर आम जन को सरकार की नीतियों व उपलब्धियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। विशेष प्रचार अभियान के तहत विभागीय पार्टियों के साथ-साथ सूचीबद्ध पार्टियों ने शुक्रवार को विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को जागरूक किया।

जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि विशेष प्रचार अभियान के दौरान गांव-गांव जाकर सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में ग्रामीणों का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विभागीय क्षेत्रीय अमले की भजन पार्टी राजौंद द्वारा किठाना, भजन पार्टी पूंडरी द्वारा पाई, भजन पार्टी कलायत द्वारा बालू गादड़ा, पट्टी रापडि़या तथा भजन पार्टी गुहला द्वारा छन्ना जाटान व जोधवा में लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ-साथ सूचीबद्ध पार्टियों ने सीवन खंड के गांव रामथली, पापसर, प्रेमपुरा व उरलाना, कैथल खंड के गांव सेगा व काकौत, ढांड खंड के गांव सोलू माजरा व चुहड़माजरा तथा गुहला खंड के गांव मैंगड़ा व मंझहेड़ी में विशेष प्रचार अभियान के तहत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों में ग्रामीण शिरकत कर रहे हैं तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी हासिल कर रहे हैं।

भजन पार्टियों द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा ग्रुप डी में 18 हजार योग्य युवाओं को वरियता के आधार पर रोजगार मुहैया करवाए गए हैं। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश को कैरोसीन मुक्त किया गया है तथा गरीब परिवार की महिलाओं को गैस कनैक्शन मुहैया करवाए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश वासियों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त ईलाज दिया जा रहा है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के सकारात्मक परिणाम हम सबके सामने आ रहे हैं। प्रदेश के लिंगानुपात में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि आगामी 3 जुलाई तक जिला के सभी गांवों में सांस्कृतिक अमले द्वारा कार्यक्रम आयोजित करके आम जन को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

About postnow

Check Also

उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, शहीद पार्क व अन्य शहीद स्मारकों का किया दौरा

कैथल, 23 जनवरी। उपायुक्त सुजान सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *