कुरुक्षेत्र 11 जुलाई: जिला रैडक्रास सोसयटी की तरफ से स्थानीय कार्यालय में स्वयं सेवकों को जल शक्ति अभियान के तहत जल सरंक्षण की शपथ दिलाई गई। वीरवार को देर सायं जिला रैडक्रास सोसायटी कार्यालय में सचिव कुलबीर मलिक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. प्रदीप मिल ने स्वयं सेवकों को जल सरंक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में जल शक्ति अभियान को लेकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। यह स्वयं सेवक गांव-गांव में जाकर लोगों को जल बचाने और पानी का सदुपयोग करने के बारे में जागरुक करेंगे। इस मौके पर डा. राजेन्द्र सैनी भी मौजूद थे।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India