कुरुक्षेत्र 11 जुलाई: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से जिला कुरुक्षेत्र में विभिन्न गांवों में विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन करके किसानों को किसान प्रगति के पथ पर नामक अभियान के तहत जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके साथ-साथ आमजन को मानवता बिकाऊ नहीं, नशे के दुष्प्रभाव, यौन शोषण व मानव तस्करी, बाल मजदूरी पर प्रतिबंध, नि:शुल्क कानूनी सहायता, महिलाओं के अधिकार, मंदबुद्घि व मानसिक रुप से पीडि़तों को कानूनी सहायता, आपदा प्रबंधन आदि विषय बारे जानकारी देकर जागरुक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से एक विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन गांव धुराला में किया गया। इस शिविर में पैनल की अधिवक्ता भवदीप सिंह व पीएलवी सलिन्द्र कुमार ने आमजन को कानूनी नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार अधिवक्ता सरोज सैनी व पीएलवी योगेश कुमार ने गांव देवी दास पुरा, अधिवक्ता विपिनदीप सिंह व पीएलवी तेजपाल व सौरव ने गांव बहलोलपुर, अधिवक्ता शक्ति गौतम व पीएलवी दीक्षा व जमालुदीन गांव बड़ाम में विशेष कानूनी शिविरों का आयोजन कर किसानों व आमजन को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों व उनके कानूनी अधिकारों आदि विषय बारे जानकारी देकर जागरुक किया गया।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India