कुरुक्षेत्र 20 फरवरी : जय ओंकार आश्रम श्री ब्रह्म मंदिर कुरूक्षेत्र के सरंक्षक कुरडी वाले महाराज के आशीर्वाद से जय ओंकार अंतर्राष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के अध्यक्ष स्वामी संदीप ओंकार द्वारा विश्व में एकमात्र भगवान श्री ब्रह्म सिद्ध पीठ श्री ब्रह्म मंदिर कुरूक्षेत्र में पूूर्णिमा के शुभ अवसर पर स्वामी संदीप ओंकार द्वारा सवा सात फुट ऊंची पीतल से बनी 32 क्विंटल वजनी व लगभग 70 लाख रूपये की लागत से तैयार भगवान श्री ब्रह्मा-विष्णु-महेश सहित अन्य देवी-देवताओं की 12 भव्य मूर्तियां मंदिर के मुख्य द्वार के दोनो तरफ स्थापित करवाई गई। इससे पहले सात क्विंटल वजनी व लगभग 11 लाख रूपये की लागत से तैयार प्रथम पूजनीय श्री गणेश व धन-धन्य तथा व्यापार की देवी मां रिद्धि-सिद्धि की मूर्तिया तथा 40 क्विंटल वजनी 21 फुट ऊंची व लगभग 75 लाख रूपये की लागत से बनी भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी की मूर्ति मंदिर परिसर में पहले से ही स्थापित करवाई जा चुकी है जिनके दर्शनों के लिए दूर दूर से लोग मंदिर में पहुंचते है। बता दें कि श्री ब्रह्म मंदिर कुरूक्षेत्र में स्थापित ये मूर्तियां हस्त कला का बेजोड़ नमूना है। देखने में ये मूर्तिया अति भव्य व दर्शनीय है। संघ संचालक शिव नारायण दीक्षित ने बताया कि जल्द ही मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपरी हिस्से में 7 फुट ऊंची गजराज व 5 फुट ऊंची शेर की दो प्रतिमांए जल्द स्थापित करवाई जाएगी। द्वार का जीर्णोद्वार कार्य सृष्टि सृजन दिवस तक पूरा होने की संभावना है। जीर्णेद्वार कार्य पूरा होने के बाद मंदिर के मुख्य द्वार की छटा निराली होगी। इस अवसर पर विशाल भंडारे के साथ कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया।
Post Now India Post Now India