Breaking News
Home / Education / विद्यार्थियों ने पुलवामा में सीआरपीएफ दस्ते पर हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

विद्यार्थियों ने पुलवामा में सीआरपीएफ दस्ते पर हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

कुरुक्षेत्र 20 फरवरी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा के विद्यार्थियों ने प्राचार्य बंसीलाल व समाजसेवी ओमप्रकाश की अगवाई में पुलवामा में सीआरपीएफ दस्ते पर हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा गांव में संवेदना रैली निकाली। संवेदना रैली के दौरान विद्यार्थियों ने सैनिको के सम्मान में कौमी एकता सम्बन्धी नारे लगाकर शहीद सैनिकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना  प्रकट की। प्राचार्य बंसीलाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की अखंडता व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये हमारे सैनिक दिन-रात सीमा पर निरंतर एक प्रहरी की भांति असामान्य परिस्थितियों में भी डटे रहते हैं। इसलिये यह हम सभी की ज़िमेदारी बनती है कि हम अपने देश के सैनिकों का सम्मान करें तथा अपने देश की एकताअखंडता व सुरक्षा कायम करने के लिये कोई ऐसा कार्य न करें जो आपसी सद्भाव को हानि पहुंचता हो। उन्होंने पुलवामा आत्मघाती हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताते हुए इसकी घोर निंदा की तथा हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।संवेदना रैली में सभी स्टाफ सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के हवन यज्ञ में डाली आहुति एसीएस ने किया अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सरस और हरियाणा दर्शन गैलरी का अवलोकन

कुरुक्षेत्र 29 जनवरी। हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *