कुरुक्षेत्र, 20 फरवरी: इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा 23 फरवरी शनिवार को प्रात: 11 बजे पंजाबी धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं की थानेसर हलके की बैठक को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला इनेलो प्रधान संदीप टेका ने बताया कि इस बैठक में एक मार्च को पार्टी द्वारा हांसी में आयोजित राज्य स्तरीय रैली की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस रैली के प्रति कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और रैली में भारी जनसैलाब उमड़ेगा। हांसी में होने वाली इस रैली को इनेलो सुप्रीमों चौधरी ओम प्रकाश चौटाला संबोधित करेंगे। हलका प्रधान रणबीर किरमिच ने कहा कि रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेवारी संभालेंगे। प्रदेश का इनेलो संगठन पूरी तरह चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के साथ है। उन्होंने कहा कि हांसी में आयोजित होने वाली रैली पिछली सभी रैलियों के रिकॉर्ड तोड़ेगी।
Check Also
स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि
करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …
Post Now India Post Now India