कुरुक्षेत्र 22 दिसम्बरः- यातायात नियमो पर आधारित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के तीसरे चरण की परीक्षा जिला स्तर पर सम्मपन हुई। जिसमें जिला के सभी 5 खंडो के 45 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। पुलिस की तरफ से निरीक्षक यातायात कुरूक्षेत्र श्री संदीप कुमार, एएसआई रमेष कुमार, हवलदार प्रदीप कुमार ने गर्वमैन्ट सीनियर सेकैंडरी स्कूल थानेसर चल रही प्रतियोगिता का अवलोकन किया तथा चैंिकग के दौरान छात्र/छात्राओ से बातचीत करते हुए प्रतिभागी बच्चों को यातायात नियमों के बारें बताया कि इन नियमों को वो अपने जीवन में धारण करें । इस प्रतियोगिता कें आयोजन के बाद भी इन पर पूरा ध्यान रखा जाए ताकि भविष्य में आप अपनी तथा दूसरों के जीवन के बचा सकें। पुलिस की तरफ से सभी व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं। उन्होने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करना है ताकि आगे चलकर वे अच्छे चालक के साथ साथ देश के अच्छे नागरिक भी बन सके तथा दूसरो को भी इस बारंे जागरुक कर सकें। शिक्षा विभाग के नोडल आफिसर जिला षिक्षा खण्ड अधीकारी अरूण आषरी, प्राध्यापक शीशपाल जांगडा, अध्यापक दिनेष कुमार मौजूद थे। जिला षिक्षा खण्ड अधीकारी अरूण आषरी ने बताया कि बच्चो ने इस प्रतियोगिता के लिये खुब तैयारी की है तथा बच्चो मे इस क्वीज को लेकर काफी उत्साह है। शिक्षा विभाग की तरफ से भी पुलिस को अच्छा सहयोग मिल रहा है। उन्होने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र के सभी पाँचो ब्लाॅको से 45 बच्चे इस प्रतिभागियों ने भाग लिया।
Check Also
गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …
Post Now India Post Now India