करनाल 9 मई: 12 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव के दौरान हरियाणा में पहली बार दृष्टिहीन दिव्यांग मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में एपिक और फोटो वोटर स्लिप उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे ये मतदाता आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी भागादारी सुनिश्चित कर सकेंगे। जिले में करीब 532 दिव्यांग मतदाता हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने पहली बार दिव्यांग मतदाताओं को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी मोबाइल एप भी लॉंच की है। इसके माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं को मतदान वाले दिन घर से मतदान केन्द्र तक वाहन व व्हील चेयर उपलब्ध करवाने की सुविधा है। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान मतदाता अपना वोट वीवीपैट स्क्रीन पर 7 सेकेंड तक देख सकता है, इसके बाद मशीन में से पर्ची कटकर बॉक्स में चली जाएगी। वीवीपैट मशीनों का प्रयोग सभी मतदान केन्द्रों पर किया जाएगा।
Home / Uncategorized / हरियाणा में पहली बार दृष्टिहीन दिव्यांग मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में एपिक और फोटो वोटर स्लिप उपलब्ध करवाई जा रही है
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India