Breaking News
Home / Uncategorized / 12 मई को होने वाले मतदान के दौरान या पहले किसी भी प्रकार की शिकायत करने के लिए लोगों की सुविधा के मद्देनजर 1800 180 4815 और 1950 दो टोल फ्री नम्बर जारी किए गए

12 मई को होने वाले मतदान के दौरान या पहले किसी भी प्रकार की शिकायत करने के लिए लोगों की सुविधा के मद्देनजर 1800 180 4815 और 1950 दो टोल फ्री नम्बर जारी किए गए

करनाल 9 मई: लोकसभा आम चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एंव शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों की दृढ़ता से पालना की जा रही है। चुनाव जीतने के लिए जनता को प्रलोभन देने व मतदाताओं पर अन्य प्रकार से दबाव बनाने वाले नेताओं पर सर्विलियंस टीम की कड़ी नजर है। अगर मतदाता शिकायत ऐसी करते हैं, तो तत्काल कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि 12 मई को होने वाले मतदान के दौरान या पहले किसी भी प्रकार की शिकायत करने के लिए लोगों की सुविधा के मद्देनजर 1800 180 4815 और 1950 दो टोल फ्री नम्बर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत को लेकर कोई भी व्यक्ति इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सकता है। सही शिकायत पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार या राजनीतिक पार्टी किसी मतदाता को लालच देने व भयभीत करने का प्रयास करती है, तो उसकी शिकायत दो प्रकार से की जा सकती है। इसके लिए वह 1950 पर फोन कर सकते हैं या फिर सी-विजल पर उस शिकायत से सम्बंधित फोटो, वीडियो या शिकायत लोड की जा सकती है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *