कैथल, 9 मई: जिला रैड क्रॉस सोसायटी के सचिव श्री बलवान सिंह ने बताया कि सोसायटी द्वारा 13 मई को क्योडक़ गांव स्थित शिव मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से बढ-चढ कर रक्तदान करें ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों को रक्त प्रदान करके उनकी बहुमूल्य जिन्दगियों को बचाया जा सके। अभी तक मनुष्य के रक्त का कोई विकल्प नहीं खोजा जा सका है। केवल रक्तदान से प्राप्त होने वाले रक्त को ही जरूरतमंद व्यक्ति को दिया जा सकता है।
Home / Uncategorized / 13 मई को क्योडक़ गांव स्थित शिव मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India