कैथल, 30 मई: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर ने बताया कि 1 जून से 24 जून तक विभिन्न स्थानों पर अधिवक्ताओं व रिसोर्स पर्सन द्वारा कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 जून को गांव तितरम, 2 जून को कुतुबपुर, 3 जून को बदनारा, 4 जून को म्यौली, 5 जून को धुंधरेहड़ी, 6 जून को कुराड़, 7 जून को रसीना, 8 जून को कुकरकंडा, 9 जून को बाबालदाना, 10 जून को बरसाना, 11 जून को माघो माजरी, 12 जून को भालंग, 13 जून को मलिकपुर, 14 जून को डडवाना, 15 जून को पबनावा, 16 जून को सिसला, 17 जून को धर्मपुरा, 18 जून को रोहेड़ा, 19 जून को शिमला, 20 जून को संतोख माजरा, 21 जून को अटैला, 22 जून को कलासर, 23 जून को डोहर तथा 24 जून को प्यौदा में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में पैनल के अधिवक्ताओं व रिसोर्स पर्सन द्वारा कानूनी अधिकारी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आपदा प्रबंधन, आरटीआई एक्ट, अधिकार व कर्तव्य, सीनियर सिटीजन एक्ट, तेजाब पीडि़त के लिए कानूनी सहायता इत्यादि विषयों पर जानकारी देंगे।
Home / Kaithal / 1 जून से 24 जून तक विभिन्न स्थानों पर अधिवक्ताओं व रिसोर्स पर्सन द्वारा कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा
Check Also
उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, शहीद पार्क व अन्य शहीद स्मारकों का किया दौरा
कैथल, 23 जनवरी। उपायुक्त सुजान सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते …
Post Now India Post Now India