Breaking News
Home / Education / 10वीं व 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

10वीं व 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

कैथल, 16 मार्च ( ) उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही 10वीं व 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों से फीडबैक ली। उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र के सभी कमरों में जाकर निरीक्षण किया।

डॉ. प्रियंका सोनी शनिवार को पूंडरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक तथा आर्य स्कूल में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही होनी चाहिए। बच्चों के लिए पेयजल तथा बैठने की समुचित व्यवस्था इसी प्रकार सुनिश्चित की जाए। आगामी 3 अप्रैल तक इन परीक्षाओं का आयोजन होगा। परीक्षा पूरी तरह से नकल रहित होनी चाहिए। उपायुक्त ने बताया कि जिला में परीक्षा को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाया जा रहा है। जिला में 90 परीक्षा केंद्र के माध्यम से बोर्ड परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। सभी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल व अन्य इंतजाम किए गए हैं। उड़नदस्तों के माध्यम से बोर्ड परीक्षाओं पर पैनी नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को नकल रहित एवं शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला में स्थित परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में दंड प्रक्रिया नियमावली की धारा 144 के तहत पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने के आदेश जारी हैं। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में स्थित फोटोस्टेट की दुकानें भी परीक्षा अवधि के दौरान 12 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक बंद रहेंगी। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण का भी दौरा किया। उन्होंने स्कूल के प्रिंसीपल को निर्देश दिए कि स्कूल प्रागंण में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। विद्यार्थियों का खेल का मैदान सही होना चाहिए, ताकि छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेल की गतिविधियों में भाग ले सकें। विद्यार्थियों के लिए बनाए गए शौचालय की नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए तथा पानी का भी पूरा प्रबंध होना चाहिए।

जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा ने परीक्षा के दृष्टिगत बरोट, ढांड तथा कौल स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला में परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाई जा रही है। विभिन्न उड़नदस्तों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में नियमित औचक निरीक्षण करके परीक्षा को सुचारू ढंग आयोजित करवाई जा रही है।

इस मौके पर भिवानी बोर्ड के प्रतिनिधि रणबीर सिंह, प्रिंसीपल सुनीता नागपाल, उमेश वर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *