Breaking News
Home / Karnal / माह मेें 106 चालानों को नाकाफी, 350 से अधिक काटें चालान

माह मेें 106 चालानों को नाकाफी, 350 से अधिक काटें चालान

करनाल 13 दिसम्बर। सडक़ सुरक्षा समिति की लघु सचिवालय में हुई मासिक बैठक में, धुंध में वाहनों को दुर्घटनाओं से बचाने पर ज्यादा फोकस रहा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ए.डी.सी. अनीश यादव ने कहा कि वे सडक़ों पर जहां-जहां अपेक्षित है, मार्किंग या पट्टी लगाने का काम मिशन मोड़ में पूरा करें और इसकी रिपोर्ट आर.टी.ए. सचिव के कार्यालय में दें। उन्होंने एन.एच.-44 से सम्बंधित अधिकारियों को फटकारते हुए यहां तक कहा कि भविष्य में यदि उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों में लापरवाही से कोई दुर्घटना होती है, तो सम्बंधित क्षेत्र का एस.एच.ओ., एफ.आई.आर. दर्ज करेगा और इस तरह की कार्रवाई में प्रोजेक्ट डायरेक्टर को भी शामिल करेंगे। मीटिंग में पुराने और नए दोनों तरह के एजेंडे में शामिल बिन्दुओं पर ए.डी.सी. ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी। बलड़ी बाईपास पर स्थित नए बस अड्डे पर बसों के एंट्री प्वाईंट से ही एग्जिट करने की समस्या का हल अभी तक न किए जाने पर ए.डी.सी. ने जी.एम. कार्यालय से मीटिंग में आए रोडवेज प्रतिनिधि को फटकार लगाई और कहा कि आप लोगों के खिलाफ सरकार को लिखेंगे। बार-बार इस मुद्दे को उठाने के बाद भी आप एक्शन नहीं ले पा रहे हैं। बीते नवम्बर में ट्रैफिक पुलिस और आर.टी.ए. कार्यालय द्वारा ओवर स्पीडि़ंग के किए गए चालान की रिपोर्ट पर डिस्कस करते हुए एडीसी ने मास मेें 106 चालानों को नाकाफी बताया और कहा कि  इस तरह के चालान महीने में 350 से ज्यादा होने चाहिए। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि नवंबर में 1375 चालान बिना हेल्मेट ड्राईविंग के, 7 राँग पार्किंग, 87 राँग साईड ड्राईविंग, 221 ट्रिपल ड्राईविंग, सडक़ पर चलते मोबाईल यूजि़ंग के 2, शराब पीकर गाड़ी चलाने के 4 तथा सीट बेल्ट ना लगाने के 292 चालान किए गए और 8 लाख 3 हजार एक सौ रूपये की राशि वसूल की गई। इसी प्रकार आरटीए कार्यालय द्वारा मास में ओवर लोडिंग के 294 तथा थ्री-व्हीलर/ई-रिक्शा के 28 चालान किए गए। ओवर स्पीडिंग के मामले में 12 चालको के लाईसेंस भी निलंबित किए गए। इस कार्यालय द्वारा मास में 1 करोड़ 17 लाख रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *