कुरुक्षेत्र 7 जून: आगामी 12 जून से 22 जून तक श्री वेंकटेश्वरा स्वामी तिरूपति बालाजी मंदिर का प्रथम ब्रहमोत्सव मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर के विशेष अधिकारी प्रेम चंद गांगल ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह और शाम रथ यात्रा कार्यक्रम होंगे तथा मंदिर परिसर को विशेष प्रकार की लाईटों व फूलों से सजाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भगवान विष्णु व लक्ष्मी माता की शोभा यात्रा विशेष वाहनों पर प्रतिदिन निकाली जाएगी।
विशेष अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 12 जून को सुस्वागतम कार्यक्रम होगा तथा इस दिन शाम को अंकुराोपण कार्यक्रम होगा, 13 जून को प्रात: के सत्र में ध्वजा रोहण तथा सायं के सत्र में पेद शेष वाहन, 14 जून को चिन्ना शेष वाहन व हंस वाहन, 15 जून को मुथ्यपूपंदिरी वाहन व ङ्क्षसह वाहन, 16 जून को कल्पवृक्ष वाहन व हनुमंत वाहन, 17 जून को सर्वबुपाला वाहन व कल्याणोत्सव, 18 जून को मोहनी अवतार व गज वाहन, 19 जून को सूर्य प्रभा वाहन व चंद्रप्रभा वाहन, 20 जून को रथ उत्सव व अश्व वाहन, 21 जून को चक्र स्नान व ध्वजा अवरोहन तथा 22 जून को स्नापनमु अभिषेक व श्री पुष्पयागम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि इस कार्यक्रम में आप सब बढ़चढ़ कर भाग लें।
Post Now India Post Now India