कुरुक्षेत्र, 12 मई। श्री कृष्ण कृपा एवं जीओ गीता परिवार की ओर से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 15 मई को सांय 7 बजे से रात्रि साढ़े 10 बजे तक श्री कृष्ण कृपा सत्संग एवं राधा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर देश के अनेक उच्च कोटी के संत महात्मा तथा सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आएंगें। रसिकजनों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
जीओ गीता कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष हंसराज सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि केडीबी रोड स्थित गीता ज्ञान संस्थानम् में आयोजित इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, गीता पाठ, गीता यज्ञ और गौशाला मे गौसेवा एवं स्वच्छता प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड सहित देश के सभी प्रांतों से लगभग 20 हजार श्रद्धालु भाग लेंगें। कार्यक्रम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर नगर में पिपली कुरुक्षेत्र मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक स्वागत द्वार बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि स्वामी ज्ञानानंद का जीवन गीता एवं गाय के प्रति समर्पित है। स्वामी जी की प्रेरणा से देश भर में अनेक स्थानों पर श्री कृष्ण कृपा गौशाला चलाई जा रही हैं। घर-घर में गीता का पाठ हो ऐसा मिशन लेकर स्वामी ज्ञानानंद जी चल रहे हैं। श्रद्धालुओं द्वारा स्वामी ज्ञानानंद जी का जन्मोत्सव प्रत्येक वर्ष राधा जागरण उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
Post Now India Post Now India