Breaking News
Home / Sports / 17 गोल्ड के साथ गुरुकुल कुरुक्षेत्र की वुशु टीम रही प्रथम

17 गोल्ड के साथ गुरुकुल कुरुक्षेत्र की वुशु टीम रही प्रथम

कुरुक्षेत्र, 19 अगस्त 2019: गुरुकुल कुरुक्षेत्र के खिलाडि़यों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 12वीं जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर गुरुकुल की अव्वल रहने की परम्परा को कायम रखा। प्रतियोगिता में गुरुकुल के खिलाडि़यों ने विरोधियों को चारों खाने चित्त करते हुए 17 गोल्ड के साथ कुल 27 मेडल हासिल कर नया कीर्तिमान रचा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी व विशिष्ट अतिथि रहे ब्लाक समिति के चेयरमैन देवीदयाल घराड़सी ने प्रथम रही गुरुकुल की टीम को बधाई दी और ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया। गुरुकुल के खिलाडि़यों की इस उपलब्धि पर गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत सहित प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह व मुख्य संरक्षक संजीव आर्य ने भी शुभकामनाएं दीं।

गुरुकुल के वुशु कोच रिन्कू आर्य ने बताया कि जिला वुशु एसोसिएशन, कुरुक्षेत्र द्वारा 12वीं जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को गुरुकुल के शहीद राम प्रसाद बिस्मिल जिम्नेजियम हॉल में किया गया। देर शाम तक चली इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र जिला के विभिन्न आयुवर्ग के लगभग 250 खिलाडि़यांे ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में लड़कियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और मेडल जीते। गुरुकुल की ओर से अनुज छिकारा, वंश, वरूण सांगवान, अमन बेंस, बृजेश, आर्यन, हेमन्त, नीरज, अनुज बेंस आदि खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र का अंडर-14 आयुवर्ग का अनुज छिकारा आकर्षण का केन्द्र रहा, इस नन्हे मुक्केबाज ने अपने तीनों मुकाबलों में विरोधियों को धूल चटाते हुए भारी अन्तर से मात दी। अनुज छिकारा का फाइनल मुकाबला द्रोणाचार्य स्टेडियम के सक्षम के साथ हुआ जिसे अनुज ने भारी अन्तर से जीता और गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रधान कुलवन्त सैनी ने अनुज छिकारा को 500 रूपये विशेष पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये वहीं कोच रिन्कू आर्य को खिलाडि़यों की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने दूसरे स्थान पर रही द्रोणाचार्य स्टेडियम व तीसरा स्थान हासिल करने वाली एमपीएन स्कूल, ईस्माइलाबाद की टीम को भी बधाई दीं। इस अवसर पर जिला वुशु एसोसिएशन के जिला सचिव संतोष पासवान, विजय गागट, रवि कुमार, वीरभान नारायण, दीपक योगी आदि उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *