Breaking News
Home / Uncategorized / 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक 12 अप्रैल से पहले बनवाएं अपना वोट, निर्भिकता से करें अपने मत का प्रयोग-उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक 12 अप्रैल से पहले बनवाएं अपना वोट, निर्भिकता से करें अपने मत का प्रयोग-उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

करनाल 1 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि जिन नागरिकों की आयु एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है तथा जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे अपना मत बनवाने के लिए 12 अप्रैल 2019 से पहले अपने संबंधित बूथ के बीएलओ के पास जाकर फार्म-6 भरकर अपना वोट जरूर बनवाए या भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट पर अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करवाकर अपना वोट बनवाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नए वोट बनवाने तथा अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए जिले का कोई भी नागरिक टोल फ्री नम्बर 1950 पर फोन करके ले सकता है। उन्होंने कहा कि इस टोल फ्री नंबर पर मतदाता अपने बूथ से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी ले सकता है। उन्होंने कहा कि छठे चरण के तहत 12 मई 2019 को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में सभी मतदाता बिना किसी भय व दवाब तथा प्रलोभन में आए बिना मतदान कर लोकतंत्र के पावन पर्व में पूरी निष्ठा के साथ अपने मौलिक अधिकार का उपयोग कर अपना कत्र्तव्य निभाएं। सभी मतदाता जाति या धर्म भाषा या क्षेत्र, रंग व लिंगभेद से ऊपर उठकर अपने मत का स्वतंत्रता के साथ मतदान करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आसपास के मतदाताओं को भी मतदान के लिए जागरूक करें। आप सभी मतदान कर सशक्त नागरिक होने का परिचय दे तथा लोकतंत्र में अपनी प्रतिभागिता जरूर दर्ज करवाएं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *