कुरुक्षेत्र। प्ररेणा समिति हरियाणा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए 197वीं साईकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली। यह रैली पीपली से सेक्टरों में घूम घूम कर लोगों को साइकिल की सवारी को अपनाने के लिए जागरूक कर रही थी. योग शिक्षिका एवं समिति की प्रधान राजकुमारी पंवार ने कहा कि आज पॉलीथिन के निस्तारन की समस्या बहुत अधिक भयकर है. उन्होने कहा कि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सभी को कपडे के थैले का प्रयोग करना चाहिए. कोषाध्यक्ष दुष्यंत बक्शी ने कहा कि साइकिल को चलाने में शर्म को हम लोगों के दिमाग से ख़त्म करना चाहते हैं और साइकिल द्वारा स्वास्थ्य लाभ के प्रति जागरूक कर रहे हैं. डॉ. गुरदेव सिंह विर्क ने प्रेरणा समिति हरियाणा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोगों को निरंतर जागरूक करने के लिए वे उनके अभियान को सलाम करते हैं. रिंकू सैनी ने कहा कि यह समय की मांग है. प्रांतीय अध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रहरी डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि आज गरमी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. इसके अतिरिक्त और भी समस्यांए हैं लेकिन इनसे निपटने के लिए सबसे पहले हमे पर्यावरण प्रेमी बनना होगा. गाड़ियों का प्रयोग अवश्य करें लेकिन कोशिश करें कि गाडी का इस्तेमाल भीड़ वाले स्थानों पर न किया जाए. सब्ज़ी लेने या घर कि छोटे छोटे काम निपटाने कि लिए या तो पैदल जाया जाये या फिर साइकिल का प्रयोग करें. आजकल तो डॉक्टर भी हरेक व्यक्ति को पैदल चलने या साइकिल चलाने की सलाह दे रहे हैं. इस प्रकार हम सड़कों पर गाड़ियों कि बोझ को कम करके जहाँ एक और दुर्घटनाओ में कमी ला सकते हैं वहीँ दूसरी और पर्यावरण के संरक्षण में भी अपना योगदान दे सकते हैं. रैली में प्रांतीय अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार वर्मा, कुरुक्षेत्र प्रधान राजकुमारी पंवार, कोषाध्यक्ष दुष्यंत बक्शी, डॉ. गुरदेव सिंह विर्क, रिंकू सैनी और प्रवीण ने भाग लिया।
Post Now India Post Now India