करनाल 17 जून: 5वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य व शानदार ढंग से मनाने के लिए प्रशासन की ओर से सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार जिला मुख्यालय के अलावा विधानसभा वाईज भी योगा दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर 21 जून को प्रात: 7 बजे नई अनाज मंडी करनाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में करनाल के नवनिर्वाचित सांसद संजय भाटिया बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। इसी प्रकार इन्द्री विधानसभा क्षेत्र में मंत्री कर्णदेव काम्बोज, असंध विधानसभा क्षेत्र में विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क, घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में विधायक हरिवन्द्र कल्याण तथा नीलोखेडी विधानसभा क्षेत्र में विधायक भगवानदास कबीर पंथी मुख्यातिथि होंगे।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस प्रकार आयोजित किए जाएगें कार्यक्रम:- डॉ. लाग्यान।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.राजबीर लाग्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से 19 जून को प्रात: 6 बजे से 7 बजे तक लघु सचिवालय से मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्कूल, कॉलेज, गुरूकूल, विश्वविद्यालय, जन साधारण योग संस्थान, पुलिस कर्मचारी, एन0सी0सी0 कैडेट, एन0एस0एस0, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउटस और गाईडस हिस्सा लेंगें। यह मैराथन कर्ण स्टेडियम तक पहुंचेगी। इसी प्रकार 20 जून को प्रात: 7.00 बजे से 8.00 बजे तक अनाज मंडी करनाल में मुख्य कार्यक्रम की पायलट रिहर्सल करवाई जाएगी तथा 21 जून को प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक अनाज मंडी करनाल में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Post Now India Post Now India