Breaking News
Home / Uncategorized / 24 नये पैरालीगल वॉलिटियर को कार्यशाला के माध्यम से प्राधिकरण की कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई

24 नये पैरालीगल वॉलिटियर को कार्यशाला के माध्यम से प्राधिकरण की कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई

करनाल 20 जुलाई: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल के पैनल में शामिल किए गए 24 नये पैरालीगल वॉलिटियर को कार्यशाला के माध्यम से प्राधिकरण की कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम हितेश गर्ग ने बताया कि 5 दिनों तक चलने वाली कार्यशाला के पहले दिन पैनल में नियुक्त किए गए नये पैरालीगल वॉलिटियरों को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य तथा समाज में उनका रोल व कामकाज के बारे में बताया गया।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में नये पैरालीगल वॉलिटियरों को पारिवारिक मामलों से सम्बन्धित कानून, जायदाद सम्बन्धित कानून, राजस्व सम्बन्धित कानून, अपराधिक कानून, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकार व उनकों मिलने वाले लाभ, बच्चों से सम्बन्धित कानून तथा सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा ताकि आने वाले दिनों में वो समाज के लोगों को जागरूक कर सकें। आज की इस कार्यशाला में पैनल अधिवक्ता समीर अग्रवाल ने नये पैरालीगल वॉलिटियरों को प्रशिक्षण दिया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *