कुरुक्षेत्र 28 जनवरी: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के निर्देशानुसार मारकंडा नैशनल कालेज शाहबाद, आर्य कन्या महाविद्यालय शाहबाद व जयराम महिला महाविद्यालय लौहार माजरा के अधिकारियों, कर्मचारियों व कालेज में पढऩे वाले सभी छात्र-छात्राओं को ईवीएम व वीवीपैट की ट्रेनिंग दी जाएगी। चुनाव तहसीलदार संदीप ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि 29 जनवरी को प्रात: 10 बजकर 30 मिनट पर मारकंडा नैशनल कालेज शाहबाद, 30 जनवरी को प्रात: 10 बजकर 30 मिनट पर आर्य कन्या महाविद्यालय शाहबाद व 31 जनवरी को प्रात: 10 बजकर 30 मिनट पर जयराम महिला महाविद्यालय लौहार माजरा में इस प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। सम्बन्धित कालेज इसके लिए जरुरी प्रबंध समय रहते पूरे करवाना सुनिश्चित करेंगे।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India