Breaking News
Home / Politics / 51000 दीपों के साथ विकास पर मोहर

51000 दीपों के साथ विकास पर मोहर

करनाल। करनाल में हो रहे नगर निगम चुनावों में अभूतपूर्व घटनाक्रम देखने को मिला। भाजपा से मेयर पद प्रत्याशी रेणू बाला गुप्ता द्वारा करनाल की जनता से क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के समर्थन में दीपक जलाने का आह्वान किया। इस आह्वान के बाद से ही आम जनता में इसकी चर्चा भी होने लगी। शाम ढलते-ढलते करनाल के गलियारों में हर घर के बाहर दीपक जगमगाने लगे। जन सामान्य ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढकऱ भाग लिया और खुद से ही अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर दीपक जला करनाल की विकास यात्रा और शांति पर अपनी मुहर लगाई।

पांच साल में हुए विकास से करनालवासी आश्वस्त

लोगों ने बातचीत में बताया कि पिछले वर्षों में करनाल में साफनए पार्क बनाए गए हैंसफाई के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है। सडक़ें चौड़ी हुई हैं। नई सडक़ें बनी हैंबिजली आपूर्ति पहले से बेहतर है और कानून व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। ऐसे माहौल में शांतिसमृद्धि और समरसता स्थापित होती है जिसको जनसामान्य समझता है। शायद यही वजह रही कि जात-पात से आगे बढ़ के विकास की यात्रा को अपना समर्थन दिया। शाम तक आते-आते विकास का दीपक कार्यक्रम भाजपा के कार्यकत्र्ताओं से आम लोगों ने खुद ही आगे बढ़ के अपने हाथ ले लिया। शाम बजे से बजे तक लगभग 51000 दीपकों से गलियां जगमगा उठी। लोगों में इस अभियान को लेकर सकारात्मक चर्चा देखी गई। इस बीच लोगों का कहना रहा कि बीते पांच साल करनाल में विकास के नाम पर रहे। आज करनाल स्वच्छता और सुंदरता के मामले में कहीं पीछे नहीं है। वहीं पर करनाल में शिक्षा को लेकर अच्छे प्रयास किए गए हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैंजिनसे आमजन को काफी फायदा हुआ है। योज्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। यह सब पिछली सरकारों में कभी नहीं हुआ। लोगों ने बताया कि भाजपा के नेतृत्व में करनाल जिले व प्रदेश ने बहुत तरक्की की है। वह विकास की रफ्तार को रुकने नहीं देंगे और भाजपा को ही वोट देंगे।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *