Breaking News
Home / Uncategorized / 52 विभागों की चार साल की उपलब्धियों को रखा ग्रामीणों के समक्ष

52 विभागों की चार साल की उपलब्धियों को रखा ग्रामीणों के समक्ष

कुरुक्षेत्र 11 जनवरी राज्य सरकार की चार साल की उपलब्धियों और 52 से ज्यादा विभागों की जनकल्याणाकारी नीतियों और योजनाओं को गीतों, लघु फिल्मों और नाटक के माध्यम से ग्रामीणों के समक्ष रखने का काम जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा किया गया। इन उपलब्धियों को गांव घराड़सी और आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के सामने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान रखा। इस रात्रि ठहराव कार्यक्रम में थानेसर भजन पार्टी लीडर दिलावर शर्मा और उनकी टीम के सदस्यों तथा तकनीक सहायक लखबीर सिंह व उनकी टीम ने लघु फिल्में दिखाने का काम किया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए सैंकड़ों लोग गांव की रविदास धर्मशाला में एकत्रित हुए।
जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी सुरेश कंवर ने कहा कि सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में विभाग की भजन पार्टियों निरंतर गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का काम कर रही है। यह पार्टियों गीतों, भजनों व नाटकों के माध्यम से आमजन को जागरुक करने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में विभाग के कलाकारों द्वारा थानेसर हल्के के गांव घराड़सी की रविदास धर्मशाला में वीरवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच राजेन्द्र कुमार ने की। इस कार्यक्रम में विभाग के कलाकार दिलावर शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजकुमार ने गीतों व भजनों के माध्यम से सरकार की अनेक जनहितकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके साथ-साथ कलाकारों ने सरकार की उपलब्धियों को भी आमजन के सामने रखा। उन्होंने कहा कि विभाग के कलाकार निरंतर गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार का कार्य कर रहे है। इसके साथ-साथ विभाग द्वारा हर माह समय-समय पर कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के साथ संयुक्त रुप से रात्रि ठहराव कार्यक्रमों का आयोजन कर सम्बन्धित विभाग की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में विभाग के ड्रामा इंस्पेक्टर विजय कुमार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में विस्तार से बताया कि इस योजना में हर वर्ष गरीब परिवारों को 5 लाख रुपए तक नि:शुल्क ईलाज की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। डीआई ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र परिवारों को सिविल सर्जन कार्यालय में जाकर अपना गोल्ड कार्ड बनवाना चाहिए, क्योंकि इलाज के समय इसकी जरुरत पड़ती है। इस योजना का लाभ उन परिवारों को दिया जा रहा है, जिनका नाम सामाजिक, आर्थिक जनगणना में शामिल है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में तकनीकी सहायक लखबीर रंगा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, स्वच्छ भारत सहित प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर आधारित लघु फिल्मों को प्रोजैक्टर के माध्यम से लोगों को दिखाया। इस अवसर पर ब्लाक समिति के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा, चांदीराम, प्रवीण कुमार, रमेश कुमार, नीलम, सुषमा, वेद प्रकाश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *