कैथल 26 अगस्त: 54वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रिड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कियों की हैंडबाल प्रतियोगिता की 19 वर्ष आयु वर्ग में विभिन्न मुकाबले हुए। जिला शिक्षा अधिकारी जोग्रिन्द्र हुड्डïा ने बताया कि इन प्रतिस्पर्धाओं में कैथल टीम ने करनाल टीम को 15-01 से , रेवाड़ी ने गुरूग्राम को 6-5 से, रोहतक ने पंचकूला को 7-1 से, कुरूक्षेत्र ने फतेहाबाद को 10-7 से, यमुनानगर ने झज्जर को 5-3 से हराकर जीत हासिल की। इसी प्रकार लड़कों की हैंडबाल प्रतियोगिता में झज्जर टीम ने रेवाड़ी टीम को 23-10 से, पानीपत ने गुरूग्राम को 19-7 से तथा फरीदाबाद ने पंचकुला को 11-9 से हराया।
उन्होंने बताया कि किक्रेट प्रतियोगिता महिला वर्ग में जींद टीम ने रेवाड़ी टीम को, गुरूग्राम ने रोहतक को तथा फतेहाबाद ने अम्बाला को हराया। इसी प्रकार लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता में राई टीम ने चरखी दादरी तथा अम्बाला ने यमुनानगर को हराकर जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि जुड्डïो प्रतियोगिता के 63 किलो भार वर्ग में हिसार की नीतिका पहले, कैथल की शगनदीप दूसरे तथा सोनीपत की अंशु व भिवानी की सीमा तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार 70 किलो भार वर्ग में हिसार की आरजू पहले, झज्जर की काजल दूसरे तथा सिरसा की संध्या व कुरूक्षेत्र की अपर्णा ने तीसरा स्थान हासिल किया। जुड्डïो प्रतियोगिता के 70 किलो भार वर्ग से अधिक की प्रतिस्पर्धा में सिरसा की रूकेश पहले, रोहतक की भूमि दूसरे तथा सोनीपत की तमन्ना व फरीदाबाद की सोनिया तीसरे स्थान पर रही।
Post Now India Post Now India