कुरुक्षेत्र 21 दिसंबर | जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की अपराध शाखा -2 ने मोटर साईकल चोर को किया काबू I यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र की अपराध शाखा-2 ने एक मोटर साईकल चोर सनी पुत्र संतोष कुमार वासी न्यू लक्ष्मन कॉलोनी कुरुक्षेत्र को चोरी की मोटर साईकल सहित काबू करने में सफलता हासिल की I राजीव कुमार पुत्र हरीश चन्द्र वासी मसीता हाउस कुरुक्षेत्र ने थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करवाया था कि दिनांक 18/12/18 को उसकी मोटर साईकल न० HR07/6065 मार्का प्लेटिना को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है I जिसके सम्बन्ध अपराध शाखा -2 के ए एस आई महिंदर सिंह, सिपाही मनोज कुमार व सिपाही महेश कुमार की टीम को किसी समाज सहयोगी ने सुचना दी कि सनी नमक एक लड़का चोरी की मोटर साईकल लेकर सेक्टर -13 में आने वाला है जिसकी सूचना पर पुलिस की टीम ने मोटर साईकल चोर को चोरी की मोटर साईकल चोर काबू कर लिया I जिसको गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश किया गया जिसको माननीय अदालत के आदेश पर जिला कारागर कुरुक्षेत्र भेज दिया है |
Check Also
गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …
Post Now India Post Now India