Breaking News
Home / Health / लक्ष्य स्कीम के तहत कर्ण लेक पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

लक्ष्य स्कीम के तहत कर्ण लेक पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

करनाल 21 दिसम्बर , सिविल सर्जन करनाल डा. गुलशन अरोड़ा ने बताया कि 19 व 20 दिसम्बर को लक्ष्य स्कीम के तहत कर्ण लेक पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला करनाल सहित क्रमश: पानीपत, सोनीपत, कुरूक्षेत्र व यमुनानगर के 8 सिविल अस्पतालों व उपमंडल नागरिक अस्पतालों के उप-सिविल सर्जन, एनएचएम स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, लेबर/डिलीवरी रूम प्रभारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, सिविल अस्पताल, एनक्वास प्रभारी, नर्सिंग सिस्टर्स, स्टाफ नर्सिंग ने भाग लिया।
इस कार्यशाला में राज्य स्तर से निदेशक एमसीएच पंचकूला डा. वी.के. बंसल ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। कार्यशाला में आए हुए सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए निदेशक एमसीएच पंचकूला ने कहा कि हमें हर हालात में प्रदेश की शिशु मृत्यु दर व मातृत्व मृत्यु दर को कम करना है यदि किसी इस कार्य को करने के लिए किसी भी प्रकार के फंड की जरूरत है तो हमारे पास फंड की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर उप-सिविल सर्जन करनाल एवं लक्ष्य स्कीम के नोडल अधिकारी डा. राजेन्द्र ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर डा. अल्का, डा. शिम्मी, डा. अभिषेक तथा डा. हेमा ने वर्कशाप में आए हुए सभी सदस्यों को डिलीवरी रूम की साफ-सफाई, हाईजीन, सटलाईजेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि प्रदेश में शिशु मृत्यु दर व मातृत्व मृत्यु दर को कम किया जा सके।

About postnow

Check Also

पीलिया फैलने के मामलें में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन, एसडीएम को नियुक्त किया नोडल अधिकारी

कुरुक्षेत्र 26 जनवरी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सेक्टर 3 में पीलिया फैलने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *