कुरूक्षेत्र 26 दिसम्बर। थाना शहर थानेसर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में 3 को किया काबू। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि गत दिवस थाना शहर थानेसर ने एएसआई बलजीत सिहं ने गुप्त सूचना के आधार पर मिथलेश वासी रतगल को रेलवे रोड कुरूक्षेत्र पर अवैध रूप से शराब बचेते हुए काबू किया और उसके कब्जे से 7 बोतल शराब ठेका देशी बरामद की। इसी प्रकार हवलदार कुलदीप सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर रोहित कुमार वासी दीदार नगर कुरूक्षेत्र को रेलवे रोड कुरूक्षेत्र पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू किया और उसके कब्जे से 8 बोतल शराब ठेका देशी बरामद की। इसी प्रकार एएसआई बलजीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर रविन्द्र कुमार वासी किर्ती नगर कुरूक्षेत्र को सलारपुर रोड कुरूक्षेत्र पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू किया और उसके कब्जे से 9 बोतल शराब ठेका देशी बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू करके उनके विरूध थाना शहर थानेसर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफतार कर लिया है। जांच जारी है।
Check Also
गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …
Post Now India Post Now India