Breaking News
Home / Crime / अलग अलग जगहों से दो मोटरसाईकिल चोरी

अलग अलग जगहों से दो मोटरसाईकिल चोरी

कुरुक्षेत्र   27 दिसम्बर। थाना शहर थानेसर में मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया। थाना शहर थानेसर में पुलिस को दी अपनी शिकायत में विक्रम सिंह वासी बगथला ने बताया कि दिनांक 19 दिसम्बर को वह उसकी मोटरसाईकिल को शेख चिल्ली मकबरे के पास खडी करके कुछ काम गया था जब वह वापिस आया तो उसकी मोटरसाईकिल वहा पर नही थी जिसकी उसने हर जगह तलाश की पर मोटरसाईकिल नही मिली । पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाईकिल को चोरी करके ले गया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके मोटरसाईकिल की तलाष शुरू कर दी है।

एक अन्य मामले में थाना केयुकें में पुलिस को दी अपनी शिकायत में गुरनाम वासी सारसा ने बताया कि दिनांक 22 दिसम्बर को वह उसकी मोटरसाईकिल सीडी डिलेक्स को बिरला मन्दिर कुरूक्षेत्र के पास खडी करके कुछ काम गया था लेकिन जब वह वापिस आया तो उसकी मोटरसाईकिल वहा पर नही थी जिसकी उसने हर जगह तलाश की पर मोटरसाईकिल नही मिली । पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाईकिल को चोरी करके ले गया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके मोटरसाईकिल की तलाष शुरू कर दी है।

About postnow

Check Also

गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *