कुरुक्षेत्र 28 दिसम्बर राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल वाणिज्य विभाग की अध्यक्षा डा. मीनाक्षी को दिल्ली में 24 दिसम्बर 2018 को हुए एक कार्यक्रम में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक्सीलैंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। कालेज के प्रवक्ता की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि दिल्ली में 24 दिसम्बर 2018 को भारत के विभिन्न राज्यों से राजनैतिक शिक्षा खेल चिकित्सा एवं व्यापार में उत्कृष्ठï कार्य करने वाले 60 लोगों को सम्मानित किया गया। यह समारोह इंडिया इंटरनेश्नल फ्रेंडशिप द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कालेज के वाणिज्य विभाग की अध्यक्षा डा. मीनाक्षी को अंडमान निकोबार एवं पांडिचेरी के पूर्व उपराज्यपाल सेवा निवृत लैफ्टिनेंट जरनल अजय कुमार ने इस अवार्ड से सम्मानित किया। डा. मीनाक्षी को यह पुरस्कार शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान देने पर दिया गया है।
Post Now India Post Now India