Breaking News
Home / Crime / एक भगौडा अपराधी गिरफतार

एक भगौडा अपराधी गिरफतार

कुरूक्षेत्र 28 दिसम्बर। थाना शहर थानेसर के हवलदार राजकुमार ने किया एक भगौडे अपराधी को काबू। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि गत दिवस थाना शहर थानेसर के हवलदार राजकुमार ने एक भगौडे अपराधी को पुनः गिरफतार करके माननीय अदालत में पेश किया।
इस बारें में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अकुंश पुत्र महेन्द्र वासी चक्करवर्ती मोहल्ला कुरूक्षेत्र को वर्ष 2016 मे थाना शहर थानसेर मे मारपिटाई व जान से मारने की कोशिश करने के एक मामले मे गिरफतार करके माननीय अदालत में पेश किया गया था। जो जमानत मिलने के बाद माननीय अदातल में पेश नही हुआ। जिसको माननीय अदालत ने दिनांक 13 नवम्बर 2018 को भगौडा अपराधी घोषित कर दिया था। जिसकों गत दिवस थाना शहर थानेसर के हवलदार राजकुमार ने काबू करके पुनः माननीय अदालत में पेश किया। जिसको माननीय अदानत के आदेशानुसार जिला कारागार कुरूक्षेत्र में भेज दिया गया है।

About postnow

Check Also

गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *