Breaking News
Home / Crime / लूटने वाले गैंग को काबू करने में सफलता हासिल की

लूटने वाले गैंग को काबू करने में सफलता हासिल की

कुरुक्षेत्र।        29 दिसम्बर जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की अपराध शाखा-1ने महिला द्वारा किसी राह चलते आदमी से लिफट लेकर उसकी गेंग के लोगों को लूटने वाले गैंग दो औऱ आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल कीहै।यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री सुरिन्द्र पाल सिंह ने दी ।

 यह जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि प्रकार अपराध शाखा -1 के प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह के नेतृतव में काम करते हुए उपनिरीक्षक जगपाल, ए एस आई विरेन्दर, ए  एस आई सतनारायण, मुख्य सिपाही इशम सिंह, मुख्य सिपाही बलदेव सिंह चालक, सिपाही अमित कुमार, सिपाही पवन कुमार की टीम ने 19 नवम्बर को रविंदर कुमार उर्फ जोगिन्दर पुत्र शिव चरण वासी नूरवाला पानीपत को गिरफ्तार किया था जिसने स्वीकार किया था कि वह अपने साथियों जिसमे दो अन्य लड़के तथा एक महिला के साथ मिलकर लोगों को लूटने का काम करते है वह अपनी साथी महिला को सुनसान जगह पर अकेली खड़ी कर देते थे वह किसी भी व्यक्ति से लिफ्ट लेकर उसके साथ बैठ जाती थी हम उसका पीछा करके उन दोनों को किसी अंजान जगह पर ले जाकर उसको ब्लैक मेल करते थे जिसके सम्बन्ध में अनिल कुमार पुत्र फूल सिंह वासी बराना जिला पानीपत का गिरफ्तारी वारंट जारी करवाकर उसके घर पर रेड की जिसको रेड के दौरान उसके घर से काबू करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसने पुलिस रिमांड अवधि के दौरान गहनता से पूछताछ पर बताया कि रविंदर कुमार व एक अन्य साथी की मुलाकात जेल में हुई थी उसका एक साथी जो अभी फरार है उसकी एक महिला के साथ मुलाकात थी वह चारों एक कार तथा मोटर साईकल पर सवार होकर शिकार की तलाश में निकलते थे तथा मौका लगते ही वारदात को अंजाम दे देते थे I जिला पुलिस की अपराध शाखा -1 ने आरोपी अनिल कुमार को पुनः  एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जिसनें बताया कि उसके साथ रिंकू पुत्र फूल सिंह वासी दरिया पुर थाना मतलौड़ा जिला पानीपत व अमित कुमार उर्फ मीता पुत्र रणधीर सिंह वासी दरिया पुर थाना मतलौड़ा जिला पानीपत के शामिल होने की बात भी स्वीकार की जिस पर कार्यवाही करते हुए दरिया पुर गिरफ्तार करके बिना नम्बर की मोटर साइकिल सी टी 100 रिंकू व अमित कुमार से 3500 रुपये तथा रिंकू से 2500 रुपये  भी बरामद किए । जिन्होंने जिला कुरुक्षेत्र में चार वारदातें करनी कबूल की है । एक वारदात जून के महीने में  गाँव मिर्ज़ा पुर के पास एक आदमी की कार में लिफ्ट लेकर 28 हजार रूपये तथा 50 हजार रूपये उसके ए टी एम् कार्ड से निकलवाये थे I एक वारदात अप्रैल के महीने में थाना शहर थानेसर के एरिया में की थी तथा मार्च के महीने में थाना शहर के एरिया में भी एकआदमी से दवाव दे कर पैसे लेने काबुल किये है | जिनको आज माननीय अदालत में पेश करके जिला कारागर कुरुक्षेत्र में भेज दिया |

About postnow

Check Also

गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *