Breaking News
Home / Education / हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 5 व 6 जनवरी को, जिलाधीश ने परीक्षा शान्तिपूर्ण आयोजित करने के लिए परीक्षा केन्द्रों के आस-पास लगाई धारा-144

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 5 व 6 जनवरी को, जिलाधीश ने परीक्षा शान्तिपूर्ण आयोजित करने के लिए परीक्षा केन्द्रों के आस-पास लगाई धारा-144

करनाल 1 जनवरी, जिलाधीश डॉ. आदित्य दहिया ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2018 की लेवल-3 पीजीटी प्राध्यापकों के लिए लिखित परीक्षा 5 जनवरी को साय: 3 बजे से साढे 5 बजे तक व 6 जनवरी रविवार को लेवल-2 कक्षा छठी से आठवी तक  की परीक्षा  सुबह के सत्र में 10 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक तथा लेवल-1 प्राइमरी टीचर के लिए सायं के सत्र में 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस लिखित परीक्षा को नकल रहित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उदेश्य से जिला में स्थित सभी 32 परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परिधि में दंड प्रक्रिया नियामवली की धारा 144 के तहत 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित  होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं।
जारी किए गए आदेशों के तहत परीक्षा केन्द्रों के नजदीक कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का शस्त्र जैसे कुल्हाड़ी, भाला, बरछा, गंडासी, लाठी आदि लेकर आने पर पाबंदी रहेगी और परीक्षा केन्द्र पर 200 मीटर के क्षेत्र की सभी फोटोस्टेट की दुकाने 5 जनवरी का दोपहर 2 बजे से साढे 5 बजे तक तथा 6 जनवरी को सुबह 9 बजे से सांय साढे 5 बजे तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इन आदेशों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ धारा 188 के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *