कुरुक्षेत्र, 1 जनवरी 2019 जिला कुरुक्षेत्र से अगल अलग जगह से 3 के लापता होने का मामला दर्ज किया गया । विजय कुमार निवासी झांसा ने थाना झांसा मे दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका भाई नरेन्द्र मनचन्दा उम्र 45 साल बिना कुछ बताए दिनांक 30 दिसम्बर से घर से लापता है। जिसकी उन्होने अपने तौर पर हर जगह तलाश किया पर उसका कही कोई पता नही चल सका । जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरम्भ कर दी है।
एक अन्य मामले में एक महिला निवासी माजरी मोहल्ला शाहबाद ने थाना शाहबाद में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति बलदेव राज उम्र 25 साल दो महिने पहले से घर से लापता है। जिसको उन्होने आज तक अपने तौर पर हर जगह तलाश किया पर उसका कही कोई पता नही चल सका । जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरम्भ कर दी है।
एक अन्य मामले में काली चरण निवासी दादोह ने थाना अलीगढ़ उत्तरप्रदेश हाल वासी मंगू डायरी दर्राखेडा कुरूक्षेत्र ने थाना शहर थानेसर में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके लडके सोनू उम्र 10 साल को दिनांक 29 दिसम्बर को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरम्भ कर दी है।
Post Now India Post Now India