कुरुक्षेत्र 2 जनवरी स्थानीय द्रोणचार्य स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा के मार्गदर्शन में जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 30 वर्ष तक की आयु वाली ब्लाक स्तर प्रतियोगिताओं में विजेता रही महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर महिलाओं के बीच में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया।
बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सरिता ने कहा कि महिलाओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़चढक़र भाग लेना चाहिए। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से महिलाओं के मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। इस अवसर महिलाओं को विभाग की विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी देकर जागरुक भी किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली महिलाओं को क्रमश: 4100, 3100 व 2100 रुपए इनाम के रुप में प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं की आलू रेस में बारवा की स्वर्ण कौर प्रथम, छपरा की शीला देवी द्वितीय व इंदिरा कालोनी की गुजरी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार चाटी रेस में किरमच की राजरानी प्रथम, बण की महेन्द्रो द्वितीय, खरींडवा की रीना तृतीय, 100 मीटर रेस में ईशरहेड़ी की कुसुम ने प्रथम, मलिकपुर की रेखा रानी ने द्वितीय, पट्टïी काकड़ा की पूनम शर्मा ने तृतीय, 300 मीटर रेस में देवी दास पुरा की शीतल ने प्रथम, मुरादनगर की पुष्पा ने द्वितीय, मिर्जापुर की कविता ने तृतीय, साईकिल रेस में अमीन की नीरज ने प्रथम, छपरी की रेखा ने द्वितीय, चनारथल की प्रोमिला ने तृतीय, 400 मीटर रेस में बेरथला की काजल ने प्रथम, सुल्तानपुर की प्रियंका ने द्वितीय व मिर्जाुपर की किरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
Post Now India Post Now India