कुरुक्षेत्र 2 जनवरी सोसाइटी फ़ॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया, पंचकूला एवम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, दिल्ली के सौजन्य से कुरुक्षेत्र में चल रही मोबाइल साइंस लैब विज्ञान का जंतर मंतर ने गत मंगलवार को गांव अमीन में एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आमजन को विज्ञान से सम्बंधित कईं रोचक जानकारियां दी। सोसाइटी के मैनेजर अनुज गोयल और कोऑर्डिनेटर महिपाल शर्मा ने अपने वालंटियर तरुण एवम अमन के साथ बड़े पर्दे पर प्रॉजेक्टर के माध्यम से सूर्य ग्रहण, सफाई, और विज्ञान के अंतरिक्ष मिशन से सम्बंधित कई फिल्में दिखाई जिसमे उपस्थित लोगों ने मनोरंजन के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। मौके पर गांव के रिटायर्ड अध्यापक एवम दीपक चौहान आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि सोसाइटी के अध्यक्ष एवम हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव, धर्मवीर के निर्देशन से कुरुक्षेत्र जिले के सरकारी स्कूलों में मोबाइल साइंस लैबोरेटरी, विज्ञान का जंतर मंतर निरंतर बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने का कार्य कर रही है।
Post Now India Post Now India