Breaking News
Home / Education / परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल रहित सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करे अधिकारी: फुलिया

परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल रहित सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करे अधिकारी: फुलिया

कुरुक्षेत्र 4 जनवरी जिलाधीश एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा एचटेट का आयोजन 5 व 6 फरवरी 2019 को कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एचटेट लेवल-1 पीजीटी लैक्चरार की परीक्षा 5 जनवरी 2019 को सायं के सत्र में 3 बजे से 5 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएगी। इस प्रकार एचटेट लेवल-2 टीजीटी टीचर की परीक्षा 6 जनवरी 2019 को सुबह 10 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक व एचटेट लेवल-3 प्राईमरी टीचर की परीक्षा सायं के सत्र में 3 बजे से लेकर 5 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं को सुचारु रुप से चलाने के लिए परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परीधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है। इस दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पूर्णत: पाबंदी रहेगी।
जिलाधीश ने जारी आदेशों में कहा है कि परीक्षा के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षाओं का सुचारु रुप से संचालन करवाने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास 200 मीटर की परीधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है। यह आदेश 5 व 6 जनवरी 2019 को सांय 5 बजकर 30 मिनट तक जारी रहेंगे। इस समयावधि के दौरान किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र की 200 मीटर की परीधि में किसी भी प्रकार का हथियार, मोबाईल फोन, वाई-फाई यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं परीक्षा केन्द्रों के आसपास फोटो स्टेट की मशीने भी बंद रखी जाएंगी। परीक्षा के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पूर्णत: पाबंदी रहेगी ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाया जा सके। इन आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
उपायुक्त ने एचटेट परीक्षा को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों की ली बैठक
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में 5 व 6 फरवरी 2019 को कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा एचटेट की परीक्षा के आयोजन सम्बन्धी डयूटी मैजिस्ट्रेट, केन्द्र अधीक्षक, वितरण अधिकारी व सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल रहित सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा से सम्बन्धित अब किसी भी अधिकारी की डयूटी से छूट नहीं मिलेगी। इन परीक्षाओंं के संचालन के लिए जिला राजस्व अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीसी ने कहा कि परीक्षा से सम्बन्धित धारा 144 लगा दी गई है तथा 21 डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए है तथा 7 अधिकारियों की रिजर्व डयूटी लगाई गई है। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
परीक्षाओं को लेकर 21 डयूटी मैजिस्ट्रेट किए नियुक्त
परीक्षाओं को सुचारु व नकल रहित सम्पन्न करवाने के लिए जिला राजस्व अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ-साथ 21 डयूटी मैजिस्ट्रेट की डयूटी भी लगाई गई है। कार्यकारी अभियंता सिंचार्ई विभाग कुरुक्षेत्र, कार्यकारी अभियंता काडा कुरुक्षेत्र, कार्यकारी अभियंता पीडब्लयूडी बीएंडआर-1, कार्यकारी अभियंता पीडब्लयूडी बीएंडआर-2, कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग कुरुक्षेत्र, कार्यकारी अभियंता पंचायत राज कुरुक्षेत्र, जिला उपनिदेशक कृषि कुरुक्षेत्र, जिला उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्त कुरुक्षेत्र, जिला वन विभाग अधिकारी कुरुक्षेत्र, जिला मत्स्य अधिकारी कुरुक्षेत्र, उपनिदेशक सघन पशुधन विकास परियोजना कुरुक्षेत्र, जिला नगर योजनाकार अधिकारी कुरुक्षेत्र, जिला कल्याण अधिकारी कुरुक्षेत्र, जिला बागवानी अधिकारी कुरुक्षेत्र, सचिव रैडक्रास सोसाईटी कुरुक्षेत्र, जिला रजिस्ट्रार सहकारी समितियां अधिकारी कुरुक्षेत्र,  सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति अधिकारी कुरुक्षेत्र, जिला युवा एवं खेल अधिकारी कुरुक्षेत्र, कार्यकारी अधिकारी हुड्डïा कुरुक्षेत्र, कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग पिहोवा, नायब तहसीलदार पिहोवा को डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके साथ-साथ 7 अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है। जिसमें खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिपली, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इस्माईलाबाद, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिहोवा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शाहबाद, एसडीओ पब्लिक हेल्थ कुरुक्षेत्र-1, एसडीओ पब्लिक हेल्थ कुरुक्षेत्र-2, एसडीओ पब्लिक हेल्थ कुरुक्षेत्र-3 शामिल है।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *