कुरुक्षेत्र14 जनवरी 2019 जिला पुलिस कुरूक्षेत्र के नारकोटिक्स सेल ने नशीले पदार्थ सहित किया एक काबू ।यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिला पुलिस कुरुक्षेत्र के नारकोटिक साल के एएसआई पवन कुमार अपनी पुलिस टीम एएसआई सुरजीत सिंह, हवलदार लखन सिंह, हवलदार सुरेंद्र कुमार व चालक हवलदार संदीप कुमार के साथ थाना लाडवा के एरिया में गश्त पर थे । गश्त के दौरान पुलिस ने गांव छलोंदी की तरफ से मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति को आते हुए दिखा। जो सामने पुलिस को देख कर अपनी मोटरसाइकिल को मोड़ कर वापीस जाने की कोशिश करने लगा । तभी पुलिस ने शक के आधार पर उसको रोककर चेक किया तो उसके कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद हुई । नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम रमेश कुमार निवासी गांव छलोंदी। बताया पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके विरुद्ध थाना लाडवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया । जिसको आज माननीय अदालत में पेश किया गया जहां से माननीय अदालत के आदेश अनुसार जिला कारागार कुरुक्षेत्र में भेज दिया गया है। एक अन्य मामले में जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की अपराध शाखा एक के एएसआई प्रेमचंद ने गुप्त सूचना के आधार पर भिवानी खेड़ा गांव पर नाकाबंदी करके प्रमोद उर्फ बाबू निवासी गौशाला बाजार थानेसर को काबू किया और उसके कब्जे से 11 ग्राम 5 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके विरूद्ध थाना केयूके में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।
Check Also
गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …
Post Now India Post Now India