Breaking News
Home / Uncategorized / मॉरीशस के हिन्दी प्रेमियों को किया जाएगा सम्मानित

मॉरीशस के हिन्दी प्रेमियों को किया जाएगा सम्मानित

कुरुक्षेत्र 18 जनवरी  मातृभूमि सेवा मिशनहिन्दी विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र एवं हिन्दी प्रचारिणी सभामॉरीशस के संयुक्त तत्वाधान में एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी मॉरीशस के समाजसाहित्यसंस्कृति में भारत का प्रभाव विषय पर 28 जनवरी को प्रात: 11 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित होगी। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ० आर०सी० मिश्रा होंगे तथा अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में हिन्दी प्रचारिणी सभामॉरीशस के अध्यक्ष यंतुदेव बुधु होंगे। यह जानकारी देते हुए हिन्दी विभाग की अध्यक्ष एवं संगोष्ठी संयोजिका डॉ० पुष्पा रानी ने बताया कि इस संगोष्ठी की अध्यक्षता मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ० श्रीप्रकाश मिश्र करेंगे। संगोष्ठी में मॉरीशस के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। मॉरीशस में हिन्दी भाषा न केवल शैक्षणिक संस्थाओं में अनिवार्य रूप से पढ़ाई जाती हैबल्कि मॉरीशस की बोल-चाल की भाषा में भी हिन्दी का प्रमुखता से उपयोग होता है। हिन्दी भाषा का विश्व सचिवालय भी मॉरीशस में ही है। हिन्दी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने के लिए मॉरीशस के कुछ हिन्दी के विद्वान एवं हिन्दी प्रेमी प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संगोष्ठी में अनेक विश्वविद्यालयों के शोधार्थीविद्यार्थीशिक्षक सहित अनेक विद्वान व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। वास्तव में हिन्दी भारत वर्ष की केवल एक भाषा ही नहींबल्कि राष्ट्रीय गौरव भी है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *