Breaking News
Home / Education / राजकीय स्कूल के छात्रों को रोल मॉडल बनाने के लिए रुबरु होंगे प्रथम श्रेणी के अधिकारी

राजकीय स्कूल के छात्रों को रोल मॉडल बनाने के लिए रुबरु होंगे प्रथम श्रेणी के अधिकारी

कुरुक्षेत्र 22 जनवरी () राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को रोल मॉडल बनाने के लिए प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारी छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद करेंगे और अपने अनुभवों को सांझा करेंगे॥ इन अनुभवों से आत्मसात होकर राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी अपने जीवन में निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। अहम पहलु यह है कि यह कार्यक्रम 28 व 29 जनवरी को जिले के 20 स्कूलों में होगा। इसके लिए अधिकारियों की डयूटी भी लगा दी गई है। अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार सर्व शिक्षा अभियान की समग्र योजना के तहत राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उदेश्य से कुरुक्षेत्र के प्रथम श्रेणी के अधिकारी रुबरु होंगे। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कुरुक्षेत्र के 20 स्कूलों का चयन किया गया। इन स्कूलों में प्रत्येक ब्लाक से 4 स्कूल लिए गए है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत राजकीय स्कूलों में पुलिस अधीक्षक, संयुक्त आयुक्त, डीएसपी,जीएम, जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, जिला न्यायवादी,एसडीओ, डीडीपीओ, एसई, हुडा के प्रशासनिक अधिकारी,एक्सईन, उपनिदेशक, डीआईपीआरओ, पीओआईसीडीएस, वन अधिकारी, बैंक अधिकारी, कालेजों के प्रोफेसर और प्रिंसीपल आदि अधिकारी कुरुक्षेत्र के चयनित 20 स्कूलों में जाएंगे और सभी अधिकारी अपने जीवन के अनुभवों को सांझा करेंगे। इस दौरान अधिकारी बच्चों को देश की राष्टï्रीय एकता, पर्यावरण को शुद्घ बनाने, गुड गवर्नेंस, स्वच्छता आदि विषयों पर जानकारी देंगे।

स्कूलों के प्रिंसीपल इन कार्यक्रमों की उचित व्यवस्था करेंगे। प्रशासन की तरफ से एक शैडयूल तैयार किया गया है। इस शैडयूल के अनुसार 28 व 29 जनवरी 2019 को अधिकारी स्कूलों में विजिट करेंगे। इतना ही नहीं प्रशासन की तरफ से प्रत्येक स्कूल को खर्चे के लिए 2 हजार रुपए की राशि यानि कुल 40 हजार जिले को खर्चे के लिए दिए जाएंगे। प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों के साथ रुबरु होने का एक घंटे का समय तय किया गया है।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *