Breaking News
Home / Uncategorized / दुर्गा शक्ति की तत्परता को देखकर दंग रह गई विभिन्न प्रदेशों से पहुंची स्वच्छता गृही

दुर्गा शक्ति की तत्परता को देखकर दंग रह गई विभिन्न प्रदेशों से पहुंची स्वच्छता गृही

कुरुक्षेत्र 11 फरवरी  धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की धरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को स्वच्छता का संदेश देंगे। स्वच्छता संदेश से पहले छह प्रदेशों की महिलाएं धर्मनगरी पहुंची। सोमवार सुबह महिलाओं ने महिला थाने का भ्रमण किया। महिला थाने में महिलाओं की समस्याओं के तुरंत समाधान को देखकर महिलाएं काफी खुश नजर आई।
हरियाणा प्रदेश में महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए अलग से महिला थाने खोले गए हैं। इनमें महिलाओं से संबंधित शिकायतें दर्ज की जाती हैं। खासकर दहेज उत्पीडऩ, यौन शोषण, दुष्कर्म, छेड़छाड़ सहित अन्य शिकायतें दर्ज की जाती हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया गए दुर्गा एप पर तुरंत कार्रवाई को देखकर महिलाएं काफी खुश दिखाई दी। दुर्गा शक्ति एप के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तुरंत पुलिस का पहुंचना भी काबिले तारीफ है। इसके बाद महिलाओं ने ज्योतिसर स्थित राष्ट्रीय मत्स्य फार्म का अवलोकन किया। मत्स्य फार्म पर मत्स्य अधिकारी दिलबाग गुराया ने महिलाओं को मछली पालन की विधि से अवगत कराया।
महिला पुलिस थाना की एसएचओ प्रकाश कौर व प्रवीण कौर ने बताया कि झारखंड, गुजरात, हिमाचल, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यो ंसे सुबह से लेकर सायं तक करीब 2 हजार महिलाओं ने पुलिस थाने का भ्रमण किया। इन महिलाओं को 1091 की तमाम गतिविधियों, चालान काटकर कोर्ट में पेश करने, रजिस्ट्रेशन करने, घरेलू हिंसा का निपटारा करने सहित तमाम पहलूओं की जानकारी दी गई और सभी महिलाएं पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर खुश नजर आई। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कपिल शर्मा ने बताया कि स्वच्छ शक्ति सम्मेलन में हिस्सा लेने वाली महिलाओं को धर्मनगरी के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया है। इसके साथ ही महिलाओं ने प्रशासनिक काम-काज को भी जाना। सबसे पहले महिलाओं ने महिला थाने का अवलोकन किया। इसके बाद ज्योतिसर स्थित मत्स्य फार्म और डंगाली स्थित एग्री कल्चर फार्म में केंचुआ खाद की प्रक्रिया का गहनता के साथ अवलोकन किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *