Breaking News
Home / Education / राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में विधि संस्थान ने जीते कई पुरस्कार

राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में विधि संस्थान ने जीते कई पुरस्कार

कुरुक्षेत्र, 13 फरवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंचवर्षीय विधि संस्थान की टीम ने विधि विभाग द्वारा 9 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के निदेशक प्रो. राजपाल शर्मा ने बताया कि टीम में संस्थान के चतुर्थ वर्ष के छात्रा शुभम बिश्नोई, तृतीय वर्ष के छात्र शुभम गुप्ता व प्रथम वर्ष के कौशिक ने भाग लिया जिसमें तृतीय वर्ष के विद्यार्थी शुभम गुप्ता ने सर्वश्रेष्ठ शोधार्थी का प्ररस्कार अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि विधि संस्थान अपने विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में हमारे विद्यार्थी परिश्रम व कड़ी मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करते हैं। जिसका परिणाम यह है कि समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में हमारे विद्यार्थी पुरस्कृत हुए हैं।
संयोजक डॉ. रमेश सिरोही ने बताया कि शुभम गुप्ता की इस उपलब्धि पर संस्थान के समस्त शिक्षक व छात्र के माता-पिता बधाई के पात्र हंै। उन्होंने बताया कि पुरस्कार 9 फरवरी को पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति अनुपेंद्र सिंह ग्रेवाल व न्यायमूर्ति ललित बतरा तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि संस्थान को अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण व स्टाफ सदस्य मौजूद रहें।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *