Breaking News
Home / Education / डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किंडरगार्टन विंग के नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए

डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किंडरगार्टन विंग के नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए

आज डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किंडरगार्टन विंग के नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या रेणु राघव ने मुख्य अतिथि अमृत कौर तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में दीप ज्योति को प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की संयोजिका ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। सामाजिक परिवेश में पल पल बदलती मानसिकता को नन्हें नन्हें विद्यार्थियों ने संवाद शैली में कुटुंब नाटक के माध्यम से गीतों व नृत्य के द्वारा प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्द कर दिया तथा यह संदेश देने का प्रयत्न किया कि कैसे आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता पिता अपने बच्चों को पढ़ाते लिखाते हैं तथा जब उन्हीं माता पिता को अपने बच्चों की आवश्यकता होती है तो बच्चे अपने माता पिता का ख्याल सही ढंग से नहीं रख पाते। मुख्य अतिथि अमृत कौर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्या रेणु राघव ने नन्हें नन्हें बच्चों को आशीर्वचन देते हुए सभी शिक्षकों व अभिभावकों से आह्वान किया कि बच्चे देश के भावी निर्माता हैं। अतः यह हमारी जिमेदारी बनती है कि हम उनकी शिक्षा दीक्षा का पूर्ण घ्यान रखें तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए भरसक प्रयास करें। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य, अभिभावक व जूनियर विंग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *