Breaking News
Home / Uncategorized / डा. मेहर चंद, हरियाणा पर्यावरण निर्धारण प्राधिकरण के सदस्य बने

डा. मेहर चंद, हरियाणा पर्यावरण निर्धारण प्राधिकरण के सदस्य बने

करनाल 15 फरवरी,  चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र ऊचानी करनाल में कार्यरत प्रधान वैज्ञानिक डा. मेहर चंद को भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा हरियाणा सरकार की सिफारिश पर हरियाणा राज्य पर्यावरण निर्धारण प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है। डा. मेहर चंद पिछले 25 वर्षों से इस केन्द्र पर प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन व इससे जुड़ी गतिविधियों पर अनुसंधान कर रहे हैं। इस प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य हरियाणा राज्य में विभिन्न परियोजनाओं का पर्यावरण संबंधी मूल्यांकन करना तथा पर्यावरणीय मंजूरी प्रदान करना है। उनका कार्यकाल 3 वर्ष के लिए रहेगा। हरियाणा सरकार द्वारा डा. मेहर चंद की बेहतर कार्यप्रणाली को देखते हुए पिछले वर्ष मई में हरियाणा सरकार ने डा. मेहर चंद को लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के प्रबंधन मंडल का सदस्य भी नियुक्त किया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *