Breaking News
Home / Education / विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मचाया धमाल

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मचाया धमाल

कुरुक्षेत्र 20 फरवरी:  महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। आशीर्वाद समारोह का का शुभारम्भ स्कूल के प्रधान चन्द्रभान गुप्ता द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस मौके पर प्रधान चन्द्रभान ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। समारोह में स्कूल के द्वारा विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। विद्यार्थियों ने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खूब धमाल मचाया। इस मौके पर कक्षा दसवीं के छात्र सुदिप्ता दास व छात्रा निशिता बरेजा को उनके पूरे वर्ष शैक्षणिकसांस्कृतिक व अनुशासनिक व्यवहार के लिए शाइनिंग स्टार 2018-19 चुना गया। समारोह के अंत में प्रधानाचार्या मुक्ता अग्रवाल ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की करते हुए उन्हे आशीर्वाद दिया तथा आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।

About postnow

Check Also

मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के हवन यज्ञ में डाली आहुति एसीएस ने किया अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सरस और हरियाणा दर्शन गैलरी का अवलोकन

कुरुक्षेत्र 29 जनवरी। हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *