Breaking News
Home / Education / कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए 2.41 करोड़ की लागत से होगा विवेकानंद छात्रावास का विस्तार, कुलपति ने किया शिलान्यास

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए 2.41 करोड़ की लागत से होगा विवेकानंद छात्रावास का विस्तार, कुलपति ने किया शिलान्यास

कुरुक्षेत्र, 21 फरवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने कहा है कि विश्वविद्यालय में पढऩे वाले विद्यार्थियों को उत्$कृ़ष्ट सुविधाएं व अच्छा वातावरण मिले इसके लिए ही विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थी हित में नए निर्णय ले रहा है। 4 करोड़ की लागत से बनने वाले इन दोनों भवनों निर्माण से इस विश्वविद्यालय के छात्रावासों में और अधिक सुविधाएं बढाई जा सकेंगी। वे गुरूवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विवेकानंद हॉस्टल व गल्र्स हॉस्टल कम्प्यूटर लैब कामन सुविधा के शिलान्यास के अवसर पर बोल रहे थे। इस मौके पर कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा व कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना ने नए भवनों का शिलान्यास कर शुभारंभ किया।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अच्छी सुविधाएं देना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। इन सुविधाओं का विद्यार्थियों को फायदा होगा और वे अपने सबसे कीमती समय को उत्पादक तरीके से विश्वविद्यालय में व्यतीत कर सकेेंगे। कुलपति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय अवधि में इन्हें पूरा करें ताकि विद्यार्थियों को इनका लाभ मिल सके।
निर्माण शाखा के एक्सईन अशोक मलिक ने बताया कि विवेकानंद हॉस्टल के विस्तार पर 2.41 करोड़ की लागत से 4 मंजिला भवन बनेगा जिसमें 80 विद्यार्थियों के रहने के व्यवस्था हो सकेगी। उन्होंने बताया कि गल्र्स हॉस्टल में 1.68 करोड़ की लागत से कम्प्यूटर लैैब व कामन सुविधा विकसित की जाएगी। इससे गल्र्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को फायदा होगा। इस मौके पर पुरूष छात्रावास के चीफ वार्डन प्रो. सीपी सिंह, महिला छात्रावास की चीफ वार्डन प्रो. मंजुषा शर्मा, डॉ. चांद जिलोवा, एके मोदगिल, प्रो. सीसी त्रिपाठी, डॉ. बलजीत सहारन, डॉ. रमेश कैत, डॉ. ओपी ठाकुर, डॉ. सुरेन्द्र वशिष्ठ, डॉ. जयकिशन भारद्वाज, डॉ. निरूपमा, डॉ. राजेश सोब्ती, रवि थापा सहित शिक्षक, कर्मचारी व हॉस्टल वार्डन मौजूद थे।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *