Breaking News
Home / Sports / साई में साईकलिंग, जूडो, हॉकी, एथलेटिक्स, वालीबॉल खेलों की आवासीय और गैर आवासीय के लिए खिलाडियों ने दिया ट्रायल

साई में साईकलिंग, जूडो, हॉकी, एथलेटिक्स, वालीबॉल खेलों की आवासीय और गैर आवासीय के लिए खिलाडियों ने दिया ट्रायल

कुरुक्षेत्र 21 फरवरी  भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र कुरुक्षेत्र के केन्द्र प्रभारी गुरविन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण की आवासीय और गैर आवासीय योजना के तहत साईकलिंग, जूडो, हॉकी, एथलेटिक्स व वालीबॉल खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पहले 3 स्थान और राज्यस्तर में पहले 2 स्थानों पर आने वाले खिलाड़ी को सीधा प्रवेश दिया जा सकता है। इस साई केन्द्र में आवासीय योजना के तहत चयनित खिलाडिय़ों को भोजन, आवास, चिकित्सा, बीमा, खेल सामग्री, खेल किट व प्रशिक्षण आदि सुविधाएं निशुल्क मुहैया करवाई जाएंगी। इन खेलों के लिए ट्रायल प्रक्रिया 20 से 22 फरवरी तक भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र कुरुक्षेत्र में चल रही है।
उन्होंने वीरवार को साई सेंटर में बातचीत करते हुए बताया कि इस चयन प्रक्रिया में साईकलिंग के लिए 12 से 18 वर्ष तक के आयु वर्ग के आवासीय व गैर आवासीय लडक़े, जूडो के लिए 12 से 18 वर्ष के आयु, हॉकी के लिए 10 से 14 वर्ष तथा वालीबॉल के लिए 10 से 14 वर्ष तक के आयु वर्ग के खिलाडिय़ों की चयन प्र
िक्रया भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र में की  जा रही है। इसके एथलेटिक्स की गैर आवासीय योजना में लडक़े और लड़कियां जिनकी उम्र 12 से 18 वर्ष है, उनका भी चयन किया जाएगा। व्यक्तिगत व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के पहले तीन स्थान विजेता और अपने राज्य में पहले दो स्थान विजेता को सीधा भर्ती किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हॉकी ट्रायल में 132 खिलाडियों ने ट्रायल दिया। इसी तरह साईकिलिंग में 10 लडके व 8 लडकियों ने, एथलेटिक में 40 लडके व 8 लडकियों ने, जुडों में 23 व वालीबॉल में 45 प्रतिभागियों ने ट्रायल दिया है।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *